WATCH- 12वीं में हुआ था धोनी को पहली बार प्यार, खुद बताया लड़की का नाम

महेंद्र सिंह धोनी|

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर जितने कूल है मैदान के बाहर भी वह उतने ही रोमांटिक मिजाज़ के दिखाई देते है| महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बॉलीवुड फिल्म धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में जब उनकी पूर्व प्रेमिका के बारे में लोगों को पता चला तो सब दांग रह गये थे| महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप से पहले साक्षी से शादी की थी|

चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा जारी की गयी एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पहले प्यार के बारे में बताया| साक्षी और फिल्म में दिखाई गयी उनकी पूर्व प्रेमिका प्रियंका के अलावा भी धोनी की जिंदगी में एक और लड़की थी जो उनका पहला प्यार थी| इस वीडियो में धोनी ने बताया के 12वीं कक्षा में स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका दिल आ गया था| 

चेन्नई सुपर किंग्स के इस ईवेंट में माइंड रीडर नरपथ आए थे| वो यूट्यूब सेलेब हैं, उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं| वो स्टेज पर पहुंचे तो धोनी, शेन वॉटसन, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा बैठे हुए थे| नरपथ ने धोनी से परची पर अपने पहले क्रश का नाम लिखने को कहा| 

जिसके बाद माइंड रीड करते हुए उन्होंने धोनी की पहली क्रश का नाम कार्ड बोर्ड पर लिख दिया| लड़की का नाम स्वाति था| नरपथ ने जब पूछा कि वो स्वाति से आखिरी बार कब मिले थे| तो धोनी ने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थे तब ही उन्होंने आखिरी बार देखा था| यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| 

 
CSK-Gulf Pride 4T

Reading the minds of #PrideOf18 with #IdhuNammaPride! Gulf Oil India #WhistlePodu ????????

Posted by Chennai Super Kings on Tuesday, May 8, 2018


 

 
 

By Akshit vedyan - 10 May, 2018

    Share Via