IPL 2018: WATCH- जैकलिन फर्नांडिस के फिटनेस टेस्ट में फेल हुए अरसीबी के धुरंधर

Photo Credit| Twitter

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2018 में कुछ ख़ास नहीं कर पायी है| मैदान के अंदर आरसीबी के खिलाड़ी ख़ास दम नहीं दिखा पाए है| वही आरसीबी के खिलाड़ी मैदान के बाहर भी फिटनेस टेस्ट में फेल होते नज़र आये है| 

आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो जारी किया है| इस वीडियो में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नान्डिस आरसीबी के तीन खिलाड़ियों पार्थिव पटेल, उमेश यादव और बाद में ब्रेंडन मैकुलम का फिटनेस टेस्ट करती नज़र आ रही है और इस टेस्ट में सभी खिलाड़ी फेल ही होते है|

लेकिन उनके इस फिटनेस टेस्ट में आरसीबी का कोई भी खिलाड़ी उनके सामने टिकता हुआ दिखाई नहीं दे रहा| जैकलीन के इस फिट और फेल चैलेंज में आरसीबी के सभी खिलाड़ी फेल नजर आये| यह वीडियो करीब एक मिनट का है|


 

 
 

By Akshit vedyan - 08 May, 2018

    Share Via