IPL 2018 : जब क्रिस गेल दवारा लगाए छक्के से होल्कर स्टेडियम में आया तूफ़ान

क्रिस गेल | IANS

शुक्रवार (4 अप्रैल) मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में, क्रिस गेल ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरते हुए अर्धशतक बनाया | यह चौथी बार हैं, जब उन्होंने इस आईपीएल में पांच पारियों में अर्धशतक बनाया हैं |

हालांकि गेल ने कल रात खेले गए मुकाबले में केवल दो छक्के लगाए थे, जिसमे से उनके एक छक्के के दौरान गेल दवारा हिट की गई गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची थी | 

गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कुल 290 छक्के लगाए हैं | यहां तक ​​कि इस साल भी उन्होंने अब तक 25 छक्के लगा चुके हैं, जो आईपीएल के इस सीजन का उच्चतम रिकॉर्ड रहा हैं | इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 24 छक्के लगाए हैं | दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में अपने प्रशंसकों को अपने पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं |

हलाकि होल्कर स्टेडियम में आया गेल का तूफान कुछ कम खतरनाक नहीं था | गेल ने इस दौरान एक ऐसा शॉट मारा, जो कि 92 मीटर लंबा था | पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में, गेल ने ये कारनामा मिचेल मैक्लेघन की गेंद पर किया |

 
 

By Pooja Soni - 05 May, 2018

    Share Via