https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
IPL 2018: KXIP v MI - आज इंदौर में भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई

IPL 2018: KXIP v MI - आज इंदौर में भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई

मुंबई इंडियंस| Twitter

आज आईपीएल-2018 में 34वां मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा| मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच करो यां मरो वाली स्थिति जैसा होगा| पंजाब के सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल और केएल राहुल अच्छी फॉर्म में है और मुंबई के गेंदबाजों को इनसे निपटना एक बड़ी चुनौती होगी|

होलकर स्टेडियम का मैदान अपेक्षाकृत छोटा है और यहां पर मिसटाइम शॉट्स पर भी छक्का लग जाता है। इसके चलते मुंबई विपक्षी किंग्स इलेवन के सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसी कड़ी में मलिंगा ने अपने गेंदबाजों को यॉर्कर का अभ्यास कराया।

कई गेंदबाज स्लो यॉर्कर भी डालते नजर आए। यॉर्कर बहुत प्रभावी गेंद होती है लेकिन गलत लैंथ पर डालने पर इसका नुकसान भी होता है। इसलिए मुंबई के गेंदबाजों को संभलकर इसका इस्तेमाल करना होगा।

बल्लेबाजी में क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी पंजाब की सफलता का मुख्य कारण रही है। राहुल ने सात मैचों में 268 रन जड़े हैं। गेल ने सिर्फ चार मैचों में 252 रन बना डाले हैं जिसमें एक शतक शामिल है। वहीं मध्यक्रम में करूण नायर ने टीम को कई उपयोगी पारियां खेलकर अच्छे से संभाला है।

गेंदबाजी में कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मोहित शर्मा और बरिंदर स्रण के साथ ने आगे आकर टीम की अगुआई की और अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान ने पंजाब के लिए अच्छी भूमिका निभाई है।

वहीं मुंबई की टीम में बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी देखने को मिली है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी एक-दो मैचों में ही चला है। उन्होंने 6 मैचों में 20 के आंकड़े को पार भी नहीं किया है। मुंबई की टीम में केवल सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 283 रन बनाए हैं। बाकी कोई बल्लेबाज निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

मध्यक्रम में पांड्या भाईयों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं किरोन पोलार्ड का बल्ला अब तक खामोश रहा है। उन्होंने अभी तक छह पारियों में 76 रन ही बनाए हैं। 

टीमें : 

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर शरण, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार। 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, राहुल चहर, इविन लुइस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, तजिन्दर सिंह, शरद लुंबा, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मरक डे, अकिला धनंजय, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निधीश, मिशेल मैक्लेघन, एडम मिलने।

 
 

By Akshit vedyan - 04 May, 2018

    Share Via