IPL 2018 : सीएसके ने कप्तान एमएस धोनी के साथ ग्राउंडस्टाफ का अनोखे अंदाज़ में आभार व्यक्त किया

 एमएस धोनी | IANS

हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है, जिसे लेबर डे के नाम से भी जाना जाता हैं|

इस अवसर को मजदूर वर्गों और मजदूरों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है और कई देशों में तो इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी दिया जाता है | भारत में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के नाम से जाना जाता है | साथ ही ये दिन मई दिवस के रूप में भी प्रसिद्ध है |

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वा सीजन अपने आधे रास्ते के बहुत करीब हैं और साथ ही ग्राउंडस्टाफ वांछित मानकों के अनुसार खेल की स्थिति और पिच को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत का कार्य करते हैं | यहाँ तक कि उन्हें कभी-कभी इतनी मेहनत कड़ी करनी पड़ती हैं, कि उन्हें साँस लेने तक की फुर्सत भी नहीं मिलती हैं | टूर्नामेंट अपने प्लेऑफ के बहुत ही नज़दीक हैं और ऐसे में ग्राउंडस्टाफ ने भी अभी तक बहुत ही सराहनीय काम किया है |
 
इस अवसर पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हाल ही में पूरे साल बाहर किए गए उनके कार्यो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया |

सीएसके ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की हैं, जहाँ टीम के कप्तान एमएस धोनी चेन्नई में चेपॉक और पुणे में एमसीए स्टेडियम में मैदान पर ग्राउंडस्टाफ के साथ खड़े हुए हैं | इतना ही नहीं उन्होंने इन तस्वीरो का एक कोलाज बनाकर उसके साथ एक प्यारा सा सन्देश भी पोस्ट किया हैं |

  

 

 
 

By Pooja Soni - 02 May, 2018

    Share Via