IPL 2018: Watch- मैदान पर अपनी बेटी संग क्रिकेट खेले हरभजन सिंह

हरभजन सिंह अपनी बेटी हिनाया के साथ | Facebook

आईपीएल के 11वें संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है| एक तरफ मैदान पर चेन्नई के खिलाड़ी सुर्खियों में बने हुए है| वही मैदान के बाहेर उनकी बेटियाँ सुर्खियाँ बटोर रही है| 

सोशल मीडिया पर अक्सर महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और हरभजन सिंह की बेटियों की वीडियो वायरल होती रहती है| हाल ही में हरभजन सिंह और उनकी बेटी हिनाया का मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है| 

चेन्नई ने अपने दूसरे होम ग्राउंड पुणे में दिल्ली के साथ मैच खेला| दिल्‍ली के खिलाफ मैच में बेटियों को लेकर साक्षी, गीता और प्रियंका भी पहुंची| मैच से पहले हरभजन सिंह अपने बेटी हिनाया के साथ मैदान में क्रिकेट खेलते नजर आए| दोनों की ग्राउंड पर की गई मस्ती का वीडियो आईपीएल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया| 

आपको बता दे कि हरभजन सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की| हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था| हिनाया सिर्फ दो साल की है और अपनी क्यूट अदाओं से सबका दिल जीत रही है| 

 

A post shared by IPL (@iplt20) on

 
 

By Akshit vedyan - 02 May, 2018

    Share Via