https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
IPL 2018: Watch- राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर जीता अपनी सादगी से लोगों का दिल

IPL 2018: Watch- राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर जीता अपनी सादगी से लोगों का दिल

राहुल द्रविड़ | Getty Images

क्रिकेट जगत में दीवार के नाम से ख्याति प्राप्त और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ अपनी सादगी के लिए जाने जाते है| राहुल द्रविड़ का नाम जब भी लोगों की जुबान पर आता है तो उनकी सादगी की मिसाल देने से लोग नहीं चुकते| राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कर लोगों के दिल को छुआ है|

दरअसल रविवार को द्रविड़ बेंगलुरु में हुए रॉय चैलेंजर बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे| उनके साथ उनकी पत्नी विजेता और बेटा भी मौजूद था| उन्होनें मैच आम दर्शकों के साथ स्टैंड में बैठकर देखा जबकि वह वीआईपी स्टैंड्स में जा सकते थे| बेंगलुरु का मैदान द्रविड़ का घरेलू मैदान रहा है और वो आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी के कप्तान भी रहे हैं| इसके बावजूद वह बड़ा सादगी से मैच का आनंद लेते दिखे|

आपको बता दे कि राहुल पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए थे| लेकिन इस सीजन में राहुल द्रविड़ किसी टीम से नहीं जुड़े है पर फिर भी यह आईपीएल उनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है| 

इस आईपीएल में राहुल द्रविड़ की अंडर-19 टीम के चार खिलाड़ी खेल रहे है| जिनमे शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, शिवम मावी और कमलेश नगरकोटी है| शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे है| वही शिवम मावी उतना ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए| वही कमलेश नागरकोटी चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए है|

 

A post shared by IPL (@iplt20) on

 
 

By Akshit vedyan - 30 Apr, 2018

    Share Via