IPL 2018 : सुरेश रैना ने दुनिया को रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी कौशल के बारे में दिलाया याद

अपने पहले 6 मैचों में से 5 मैच गवाने के बाद मँझदार में फंसी मुंबई की टीम को आखिरकार जीवनदान मिल ही गया हैं |  

कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 56) की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने आईपीएल सीज़न 11 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है | आईपीएल में अभी तक कप्तान रोहित का बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा था, लेकिन एक बार जब उनका बल्ला चलने लगता हैं, तो फिर कोई भी गेंदबाज़ उनके सामने ज्यादा समय तक टिक नहीं सकता हैं |   

रोहित के जन्मदिन पर, टीम इंडिया में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्विटर पर न केवल उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि दुनिया को उनके बल्लेबाज़ी कौशल के बारे में भी याद भी दिलाया हैं |

28 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक काफी रोमांचक रहा | पुणे में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट से अपनी शानदार जीत दर्ज की |

 
 

By Pooja Soni - 30 Apr, 2018

    Share Via