IPL 2018 : अभिनव बिंद्रा के सिर्फ एक शब्द ने ही गौतम गंभीर के निष्पक्ष भाव को किया बंया

गौतम गंभीर | AP

हाल ही में गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) के कप्तानी पद को छोड़ दिया है |

उन्होंने ये फैसला खुद लिया हैं, उन पर टीम प्रबंधन से किसी भी तरह का दबाव नहीं था | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में दिल्ली की असफलता को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने ये फैसला लिया हैं |  

फ्रेंचाइजी ने अभी तक टूर्नामेंट में छह मैच खेले हैं, जिसमे से उन्हें पांच मैचों सिर्फ असफलता ही हासिल हुई हैं | मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मिली एकमात्र जीत ही उनकी सफलता हैं |  

गंभीर के इस फैसले के बाद, श्रेयस अय्यर को शेष मैचों के लिए दिल्ली का नया कप्तान नियुक्त किया गया है | हालाँकि हाल ही में, ये भी पता चला है कि गंभीर ने डेयरडेविल्स से कोई वेतन नहीं लेने का फैसला लिया हैं और पूरा सीजन मुफ्त में ही खेलेंगे | उन्हें नीलामी में केवल 2.8 करोड़ रुपये खरीदा गया था | 

लीग में उन्होंने अपना काफी समय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बिताया हैं, जिनके लिए उन्होंने सात साल तक अपनी सेवाएं दी हैं और इस दौरान उनकी कप्तानी में कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब भी जीता हैं |

लीग में गंभीर के पारिश्रमिक न लेने की खबर आग की तरह फ़ैल जाने के बाद, चारो तरफ सिर्फ उनकी प्रशंसा ही की जा रही हैं | पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में साल 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने दिल्ली के इस क्रिकेटर के लिए ट्विटर पर प्रशंसा की हैं | 

 
 

By Pooja Soni - 27 Apr, 2018

    Share Via