क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से धूम मचाने वाले क्रिस गेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में गेल हरयाणवी गायिका सपना चौधरी के ‘तेरी आँखों का ये काजल’ गाने पर थिरकते नज़र आ रहे है| खुद सपना चौधरी ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था|
लेकिन सपना और उनके लाखो फैन्स से यहां एक चुक हो गयी| क्योंकि गेल इस गाने पर कभी थिरके ही नहीं| बल्कि यह किसी टेक्नो-फ्रेंडली शख्स ने कोई खुरापात की है| जिसकी वजह से सपना के गाने पर गेल थिरकते नज़र आ रहे है|
आपको बता दे कि सपना चौधरी से गलत पोस्ट शेयर हो गयी है| क्रिस गेल 9 महीने पहले 15 जुलाई 2017 को इस अंदाज़ में डांस करते नज़र आ रहे है| इस दौरान क्रिस गेल ने सपना चौधरी के गाने पर नहीं बल्कि सनी लियोनी के गाने ‘लैला मै लैला’ पर डांस किया था|
इसके साथ ही गेल ने लिखा था कि 'मैं अपने फैंस को क्रिस गेल डांस चैलेंज दे रहा हूं| जो भी 5 सबसे बेस्ट डांसर होंगे उनका वीडियो मैं अपने पेज पर शेयर करूंगा और विजेता को 5 हज़ार यूएस डॉलर भी दूंगा|'