क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का डेमीयन फ्लेमिंग को जन्मदिन की बधाई देने का अंदाज़ भारतीय फैंस को ना आया रास

मंगलवार (24 अप्रैल) को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन हैं और उनके जन्मदिन का जश्न न सिर्फ उनके परिवार वाले और दोस्त ही बल्कि दुनिया भर में उनके सभी फैंस भी मना रहे हैं | 

लेकिन संयोग की बात ये हैं कि आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग का भी जन्मदिन है | इस विशेष मौके पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट cricket.co.au ने अपने ट्विटर हैंडल से फ्लेमिंग को जन्मदिन की बधाई दी हैं | हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह तरीका भारतीय प्रशंसकों को कुछ ख़ास रास नहीं आया | बल्कि भारतीय फैंस इससे और भी ज्यादा नाराज हो गए |

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट में एक ऐसा विडियो पोस्ट किया हैं, जिसमे फ्लेमिंग, सचिन को बोल्ड कर रहे हैं | अब चूंकि जब सचिन का भी जन्मदिन है, तो ऐसे में उनके फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगी और वे भड़क उठे | यहाँ तक कि एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला कि, "चाहे कितने भी बैन लगा दो, ऑस्ट्रेलियाई कभी नहीं सुधरने वाली |"

साथ ही सचिन के फैंस इस बात से भी काफी नाराज थे कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फ्लेमिंग को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कोई दूसरा विडियो या फोटो नहीं पोस्ट कर सकते थी | क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिस मैच का विडियो पोस्ट किया है, वह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 जनवरी साल 2000 में पर्थ के मैदान पर खेला गया था | इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे |

अपना 48वां जन्मदिन मना रहे फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 टेस्ट मैचों में 75 विकेट हासिल किये हैं | वहीं उन्होंने 88 वनडे इंटनैशनल मैचों में 134 विकेट लिए हैं | फ्लेमिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करियर में सचिन को कुल 7 बार आउट किया है |  

 

 
 

By Pooja Soni - 24 Apr, 2018

    Share Via