IPL 2018 : विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों ने स्वीकार किया बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के चैलेंज को

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | AFP

इमारा, महिलाओं के एथनिक कपड़ो की एक फैशन लाइन है, जो कि यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबीज प्राइवेट लिमिटेड (यूएसपीएल) द्वारा लाई गई अवधारणा हैं | 

इस साल फरवरी में इमारा ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हटाकर जैकलीन फर्नांडिस के रूप में अपनी अवधारणा को एक नया चेहरा दिया था | बॉलीवुड डीवा ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 11 के उद्घाटन समारोह में अपने परफॉर्मन्स से समारोह में चार चाँद लगा दिए थे |

वर्तमान में बॉलीवुड एक्ट्रेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ियों के साथ इमारा फिट और फैल नाम के फिटनेस चैलेंज का आयोजन कर रही हैं | आरसीबी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर उसी आयोजन का एक एपिसोड प्रकाशित किया हैं, जिसमे जैकलीन, ब्रेंडन मैकुलम, पार्थिव पटेल और युजेंद्र चहल का परीक्षण देख रही हैं, जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया हैं | इसका एक वीडियो फ्रैंचाइज़ी ने एक सन्देश के साथ शेयर भी किया हैं |  

आरसीबी मौजूदा समय में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं | उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार क साथ की थी | उसके बाद उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी पहली जीत हासिल की थी |

उसके बाद उन्हें फिर से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा | अब बंगलौर को अपना अगला मैच 21 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलना हैं | 

 
 

By Pooja Soni - 19 Apr, 2018

    Share Via