IPL 2018 : वीरेंदर सहवाग ने अपने सबसे पुराने फैन से मिलकर लिया उनका आशीर्वाद

वीरेंदर सहवाग

आईपीएल 11 की नीलामी के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए जो सपना देखा  होगा, शायद वह सच होता हुआ नज़र आ रहा हैं |

सहवाग जो किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मेंटर हैं, ने नीलामी में काफी सक्षम टीम का चयन किया था | इसके अलावा, उन्होंने काफी हद तक तब टीम को दांव पे लगा डाला था, जब उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को टीम का कप्तान चुना था | अश्विन को इस भूमिका के लिए युवराज सिंह और  एरोन फिंच से भी पहले पसंद किया गया था | हालांकि, टीम दवारा लिए ये सभी फैसले टीम के लिए आईपीएल के इस सीजन में काफी अद्भुत साबित हो रहे हैं |

इसके अलावा, क्रिस गेल, जिन्हे नीलामी के पहले चरण में किसी भी टीम दवारा नहीं चुना गया था, नीलामी के दूसरे चरण में पंजाब दवारा खरीदा गया था | कुल मिलाकर, आईपीएल 11 में पंजाब अब तक एक मजबूत टीम के रूप में सामने आई हैं और सहवाग भी टीम की इस सफलता को देखकर काफी खुश हैं |  

मौजूदा समय में पंजाब दो जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है | यहाँ तक की उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मज़बूत टीम को भी पछाड़ दिया था, जो की काफी अद्भुत था | इन सब के अलावा, सहवाग के पास और भी कुछ ऐसा हैं, जिसके लिए वह काफी खुश हैं |  

वर्तमान में सहवाग चंडीगढ़ में है और वह टीम के साथ ही हैं, क्योंकि 19 अप्रैल को पंजाब को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलु मैदान पर मैच खेलना हैं | मंगलवार को चंडीगढ़ में, यहाँ सहवाग का एक बहुत ही शानदार सरप्राइज के साथ अभिवादन किया गया हैं | क्योकि एक 93 वर्षीय व्यक्ति ओम प्रकाश पूर्व सलामी बल्लेबाज से मिलने के लिए पटियाला से चंडीगढ़ तक का सफर तय किया | 

जिसके बाद सहवाग भी अपने इस बड़े फैन को देखकर काफी खुश हुए हैं, इसके अलावा उन्होंने  उनके इस उत्साह को सलाम भी किया हैं और उनके साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की हैं |

 

 
 

By Pooja Soni - 18 Apr, 2018

    Share Via