https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2018: बैंगलोर को हराकर मुंबई ने खोला जीत का खाता

IPL 2018: बैंगलोर को हराकर मुंबई ने खोला जीत का खाता

विराट कोहली | IANS

अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अपने चौथे मैच में बैंगलोर की मजबूत टीम को हराकर पहली जीत हासिल की है| मुंबई ने बैंगलोर को 46 रनों से मात दी| रॉयल चैलेंजेर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया| 

बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही पर कप्तान रोहित शर्मा और लुईस की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 213 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया|बैंगलोर को जीत के लिए 214 रनों की जरूरत थी पर विराट कोहली की 92 रन की पारी के बाद भी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पायी|

बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत इससे खराब शायद ही हो सकती थी। पहली पारी की पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने ओपनर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उसी ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन भी बिना खाता खोले उमेश यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इवान लुइन ने 42 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उनका विकेट कोरी एंडरसन ने लिया। लुइस का कैच डी कॉक ने विकेट के पीछे लपका। कृणाल पांड्या 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। पोलार्ड 5 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर एबी के हाथों कैच आउट हो गए।

रोहित शर्मा 52 गेंदों पर 94 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर वोक्स के हाथों कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 5 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की तरफ से उमेश यादव और कोरी एंडरसन ने दो-दो जबकि क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिए। 

बैंगलोर के लिए डी कॉक ने विराट के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत की लेकिन वो 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर मिचेल मैक्लेघन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। विराट के साथ डी कॉक ने पहले विकेट लिए 40 रन की साझेदारी की। एबी सिर्फ एक रन बनाकर मैक्लेघन की गेंद पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट हो गए। मनदीप सिंह कृणाल की गेंद पर ईशान किशन के हाथों विकेट के पीछे स्टंप आउट हुए। उन्होंने 16 रन बनाए। 

कोरी एंडरसन बिना खाता खोले ही कृणाल की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच जेपी डुमिनी ने पकड़ा। क्रिस वोक्स 11 रन पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कैच आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर कैच आउट हुए। सरफराज खान 5 रन पर स्टंप आउट हो गए। उमेश यादव एक रन बनाकर बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 62 गेंदों पर नाबाद 92 रन की पारी खेली। मो. सिराज भी 8 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। 

मुंबई इंडियंस 213/6 (रोहित 94, लुईस 65, उमेश 2-36) ने रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर 167/8 (कोहली 92*, कृणाल 3-28, मैक्लेघन 2-24, बुमराह 2-28) को 46 रनों से हराया

 
 

By Akshit vedyan - 18 Apr, 2018

    Share Via