IPL 2018: आज आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच वानखेडे में होगा मुकाबला

Photo Credit| facebook

अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी मुंबई इंडियंस का सामना आज रॉयल चैलेंजेर बैंगलोर से है| बैंगलोर की मजबूत टीम के सामने आज मुंबई की टीम अपना खाता खोलने का प्रयास करेगी|

दोनों ही टीमें आज वानखेड़े स्टेडियम में जीत के साथ लय में वापस आना चाहेंगी| दोनों ही टीमों के पास आक्रमक बल्लेबाजों की कमी नहीं है| विराट टीम इंडिया के कप्तान हैं, तो रोहित उपकप्तान है|

मुंबई के बल्लेबाज पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे| स्थानीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने प्रभावित किया, लेकिन कप्तान रोहित अब तक लय में आने में नाकाम रहे हैं| पांड्या बंधु, हार्दिक और कृणाल के अलावा वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड पहले तीन मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं| 

युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय और मुस्तफिजुर रहमान ने प्रभावित किया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के गेंदबाज के तमगे को सही साबित नहीं कर पाए हैं| मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज पैट कमिंस की जगह न्यूजीलैंड के एडम मिलने को टीम में शामिल किया है|

पंजाब के खिलाफ एक ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले रॉयल चैलेंजर्स के उमेश यादव रॉयल्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए| राजस्थान ने सत्र का अब तक का सबसे बड़ा 217 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन ने 45 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाए| रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा | 

राजस्थान के खिलाफ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (22 रन पर दो विकेट) के अलावा रॉयल चैलेंजर्स  के सभी गेंदबाज नाकाम रहे| टीम के लिए हालांकि कप्तान विराट कोहली की 57 रन की पारी सकारात्मक पक्ष रही| रॉयल चैलेंजर्स के पास विराट कोहली के अलावा ब्रैंडन मैकलम और एबी डिविलियर्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं और टीम लय में होने पर किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम है|

टीमें:
मुंबई इंडियंस :
इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्‍या, हार्दिक पांड्‍या, मयंक मार्कंडे, अकिला धनंजय, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

आरसीबी : क्विंटन डी कॉक, ब्रैंडन मॅक्कुलम, ‍विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, युजवेंद्र चहल।

 
 

By Akshit vedyan - 17 Apr, 2018

    Share Via