देखियें: धोनी ने दागी 30 सेकंड में 15 गोलियां

Photo Credit | Instagram

क्रिकेट के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी का कोई जवाब नहीं है, फिर चाहे वह बल्लेबाज़ी में लंबे छक्के हो या फिर चीते सी फूर्ती दिखाते हुए विकेटकीपिंग हो| हाल ही के दिनों में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वह एक अलग ही अवतार में नज़र आ रहे है|

दरअसल धोनी इस वीडियो में शूटिंग रेंज में शूटिंग करते नज़र आ रहे है| अपनी बन्दूक से धोनी ने इस 30 सेकंड की वीडियो में 15 राउंड फायर किये जिसमे से अधिकतम निशाने पर जाकर लगे| धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'एड शूट करने से कहीं ज्यादा मजा इस शूटिंग में आता है|'

धोनी ने अपने आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालकर अपने निशानेबाज़ी के शौक को पूरा करने के लिए वक़्त निकला | निशानेबाज़ी के अलावा धोनी को बाइक राइडिंग और घुड़सवारी करना भी काफी पसंद है| धोनी अक्सर इस तरह के वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है|

 

Shooting gun is so much more fun than shooting ads

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Apr 14, 2018 at 12:55am PDT

 

 
 

By Akshit vedyan - 16 Apr, 2018

    Share Via
TAGS