वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मैच में महिला के साथ की गई छेड़छाड़

शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है |

जिसके खिलाफ महिला ने एफआईआर दर्ज भी कराई थी | जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है | एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ये आरोपी वानखेडे स्टेडियम का कॉनट्रैक्टर हैं | एफआईआर में दर्ज की गई जानकारी के अनुसार यह घटना सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास हुई है | पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट ने उस आरोपी को दो दिन के पुलिस कस्टडी में भेज दिया है |

ये घटना कई छेड़छाड़ की घटनाओं में से एक है, जिसने इस मशहूर लीग की छवि को धूमिल कर दिया है | ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब आईपीएल के दौरान इस तरह की घटना घटित हुई हैं | इसके पहले भी साल 2014 में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जो कि काफी सुर्खियों में बना हुआ था |  उस समय किंग्स एलेवन पंजाब की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने उसी टीम के एक और मालिक नेस वाडिया पर भीं इसी तरह के आरोप लगाए थे और ये यह घटना भी वानखेडे स्टेडियम में 30 मई को हुई थी |

साथ ही साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के क्रिकेटर ल्यूक पामरबार्श पर भी ब्रिटेन की एक महिला ने इसी तरह के आरोप लगाए थे | उस दौरान ल्यूक उस महिला का पीछा करते हुए, उसके होटल रूम तक पहुँच गए थे और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की थी | जिसके बाद पुलिस ने उन्हें  गिरफ्तार कर लिया था |

 
 

By Pooja Soni - 16 Apr, 2018

    Share Via