पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आसिफा बानो के लिए की न्याय की मांग

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान को सभी तीन प्रारूपों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है | खेल के तीनो प्रारूपों में  उन्होंने कुल 523 मैच खेले हैं | अफरीदी ने इंटरनेट पर कई बार सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ उठाई और अपने विचारों को व्यक्त भी किया है | 

उन्होंने हाल ही में कश्मीर की घाटी में स्थानीय लोगों के साथ हुए अन्याय के बारे में भी बात की थी | लेकिन उनकी ये टिप्पणियां भारतीयों को अच्छी नहीं लगी थी, क्योंकि उनके अनुसार अपमानजनक थी | अब सेवानिवृत्त ऑलराउंडर 8 वर्षीय असीफा बानो के समर्थन में सामने आये हैं, जिसके साथ गैंगरेप कर उसे बेहरमी से मार दिया गया था | 

10 जनवरी को ये बच्ची तब गायब हुई थी, जब वह घोड़ों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी | लेकिन दो दिनों तक घर वापस न आने पर, उनके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ | कुछ असफल प्रयासों के बाद, स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को अपराधियों को तलाशने के लिए मजबूर कर दिया था | दीपक खजुरिया, को इस अपराध में दोषी पाया गया हैं | इस मामला से जुड़े एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं |

जिसके बाद अफरीदी ने भी अपने ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों से आरोपियों को दंडित करने और उन्हें सलाखों के पीछे डालने का आग्रह किया हैं |

 

 
 

By Pooja Soni - 14 Apr, 2018

    Share Via