IPL2018: दिल्ली और मुंबई की नज़र पहली जीत पर

मुंबई इंडियंस| IANS

आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमों की निगाहें आईपीएल के इस संस्करण में पहली जीत हासिल करने पर होगी|

मुंबई को अब तक दो करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा| वही दिल्ली को किंग्स इलेवेन पंजाब और राजस्थान से पराजय झेलनी पड़ी है|

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को वैसे तो वानखेड़े स्टेडियम में पिछले 5 मैचों में से 4 में हार मिली है, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उसने इस मैदान पर उसका जीत-हार का रिकॉर्ड 6-1 रहा है। कप्तान रोहित शर्मा, एविन लुईस, सूर्यकुमार और कीरोन पोलार्ड जैसे आक्रमक बल्लेबाजों के रहते हुए भी मुंबई अच्छा स्कोर नहीं कर पा रही है| अगर हार्दिक पांड्या आज के मैच में नहीं खेलते तो कुर्णाल पांड्या को बल्लेबाज़ी क्रम में उपर भेजा जा सकता है|
 
गेंदबाजी में मुंबई कि ओर से मयंक मार्कन्डेय ने बेहतरीन गेंदबाजी की है वह अब तक 7 विकेट लेकर पर्पल
केप ले चुके है| उनके साथ मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ों मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह और प्रदीप सांगवान को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जों थोड़े महंगे साबित हुए है|

वही दूसरी और दिल्ली के बल्लेबाज भी अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं| श्रेयस अय्यर, कप्तान गौतम गंभीर,  ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जेसन राय और न्यूजीलैंड के कॉलिन मनरो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है|

अपनी लय में होने पर ये किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं| दूसरी ओर दिल्ली के गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेकर मुंबई के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा| स्पिनरों खासकर लेग स्पिनर अमित मिश्रा की भूमिका अहम होगी|
  
टीमें: 
मुंबई इंडियंस :
इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कृणाल पांड्‍या, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्‍या, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेनाघन/प्रदीप सांगवान, मयंक मार्कंडे।


दिल्ली डेयरडेविल्स: कोलिन मुनरो, गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, रिषभ पंत, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, राहुल तेवटिया, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी।

 
 

By Akshit vedyan - 14 Apr, 2018

    Share Via