आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की लय बरक़रार रखने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई इंडियंस| IANS

तीन बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियनस का मुकाबला आज पूर्व चैंपियन सनराइजर्स से होगा| मुंबई इंडियंस यह मुकाबला जीतकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी| वही दूसरी ओर हैदराबाद इस मैच को जीतकर अपने जीत की लय को बरक़रार रखना चाहेगा|

मुंबई की बल्लेबाज़ी के सामने हैदराबाद की खतरनाक गेंदबाजी की चुनौती होगी| सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से मात दी थी, वही मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था|

नए कप्तान केन विलियमसन के साथ सनराइजर्स की शुरुआत काफी अच्छी रही है| उसने अपने पहले ही मैच में आईपीएल 2018 में सबस संतुलित मानी जा रही टीम राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से शिकस्त दी| शिखर धवन का फॉर्म में होना सनराइजर्स के लिए बोनस है|

सनराइजर्स हैदराबाद के पास इस बार आईपीएल में सबसे दमदार गेंदबाजी आक्रमण है| उनके पास भुवनेश्वर कुमार जैसा सीम और स्विंग गेंदबाज है, जबकि बिली स्टानलेक के पास रफ्तार है और सिद्धार्थ कौल सटीक गेंदबाजी में माहिर हैं|

इसके अलावा राशिद खान की लेग ब्रेक और गुगली बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी है और शाकिब अल हसन बाएं हाथ के बेहतरीन स्पिनर हैं|

मुंबई इंडियंस के इतिहास की अगर बात करे तो आम तौर पर लीग में धीमी शुरुआत का उनका रिकॉर्ड रहा है| मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी| मुंबई के पास एविन लुईस और कीरोन पोलार्ड जैसे आक्रमक बल्लेबाज़ है|

पहले मैच में युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, जिन्होंने इस बार आईपीएल पर्दापण किया है| उन्होंने अपने पहले मैच में अंबाती रायुडू और एमएस धोनी के विकेट झटके| मुंबई के लिए सबसे मुश्किल डेथ ओवर में गेंदबाजी करना रहा है| उनके स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मेकलेनाघन डेथ ओवर में अपना कमाल नहीं दिखा पाए थे|  

टीमें:

हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, राशिद खान, शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्राथवेट, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, बिलि स्टानलेक, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन, रिकि भुई, सचिन बेबी, तन्मय अग्रवाल। 

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, पैट कमिंस, सूर्यकुमार यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, एविन लेविस, बेन कटिंग,राहुल चाहर, प्रदीप सांगवान, जेसन बेहरनडॉर्फ, जेपी डुमिनी, सौरभ तिवारी, तजिंदर सिंह, अकिला धनंजय, निधीश दिनेशन, आदित्य तरे, सिद्धेश लाड, मयंक मार्कंडेय, शरद लुम्बा, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान।

 
 

By Akshit vedyan - 12 Apr, 2018

    Share Via