मयंक मार्कंडेय ने अवसर देने के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को दिया धन्यवाद

मयंक मार्कंडेय | AFP

मुंबई इंडियंस हर साल युवा प्रतिभाओ को सामने लाने में सफल रही हैं और इस बार ये मौका मयंक मार्कंडेय को मिला |

युवा लेग स्पिन गेंदबाज़ मयंक मार्कंडेय ने सीजन 11 के पहले मैच में डेब्यू किया हैं | 20 वर्षीय ने अपने पहले ही मैच में चार ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेते हुए, धमाल मचा दिया, जिसमे उनका सबसे बड़ा विकेट एमएस धोनी भी शामिल हैं | मुंबई इंडियंस ने आइपीएल की नीलामी में मार्कंडेय को सिर्फ 20 लाख रुपए में खरीदा था |

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के अपने सपने को साकार करने के बाद, मयंक ने अपने ट्विटर पर उन पर भरोसा करने के लिए मुंबई इंडियंस का धन्यवाद किया | मयंक को राहुल चहर से भी पहले चुना गया था, जो कि घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं | साथ ही वह अपने अगले गेम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी आश्वस्त हैं | मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही गेम में  चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा |

मयंक ने भावुक होते हुए लिखा कि, "जब 10 साल पहले आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तो तब मैं 10 साल का था | टूर्नामेंट में खलेने के सपने से लेकर डेब्यू करने तक का समय, मैंने अपनी इस यात्रा के हर पल को संजोया हैं | मुझे ये मौका देने के लिए मुंबई इंडियंस का धन्यवाद | परिणाम से काफी निराश हूँ, लेकिन हम इसे बदल सकते हैं |"

 
 

By Pooja Soni - 09 Apr, 2018

    Share Via