रवि शास्त्री बहरीन में ले रहे हैं अपने खाली समय का आनंद

रवि शास्त्री | IANS

आईपीएल का आगाज हो चुका हैं और ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर अपनी फ्रैंचाइजी के साथ नेट पर पसीना बहा रहे हैं | 

जबकि भारतीय टीम के बहुत से सदस्य आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त है, वही टीम इंडिया का एक मुख्य शख्स अपने इस ब्रेक का आनद ले रहा हैं | भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री बहरीन जीपी को देखकर अपने समय का लुफ्त उठा रहे हैं | एक खेल प्रेमी के रूप में मशहूर, शास्त्री बहरीन में रोमांच से भरे फॉर्मूला वन का आनंद ले रहे हैं हैं |

इसकी जानकारी खुद शास्त्री ने अपने ट्विटर के माध्यम से कुछ फोटो शेयर करते हुए दी हैं | रवि शास्त्री को पिछले साल ही भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था | अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच दरार पैदा हो जाने के बाद, कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था |

इसके पहले शास्त्री टीम इंडिया के साथ 'टीम के निदेशक' के रूप में भी काम कर चुके हैं | वह खिलाड़ियों के पसंदीदा कोच थे और टीम के साथ कुछ बड़ी सफलताओ का भी स्वाद चख चुके थे | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के अलावा, शास्त्री के नेतृत्व में टीम ने कोई बड़ी हार का सामना नहीं किया था |  

 
 

By Pooja Soni - 09 Apr, 2018

    Share Via