पति शोएब मलिक की उम्र पर कमेंट करने पर सानिया मिर्जा ने दिया बिलकुल सही जवाब  

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 अप्रैल को कराची में हुए मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक और शाहीन शाह अफरीदी खेल रहे थे |

एक ट्विटर यूजर डैनियल एलैक्सजेंडर ने शोएब मलिक और पाकिस्तान के इस नए खिलाड़ी शहीन के बीच तुलना करते हुए इस मैच से जुड़े एक रोचक पहलू से सभी को अवगत कराया |

इस शख्स ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया हैं कि जब शोएब मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, उसके लगभग 6 महीने बाद ही शाहीन शाह अफरीदी का जन्म हुआ था | लेकिन आज दोनों एक साथ पाकिस्तान की टीम के लिए खेल रहे हैं |  

डेनियल ने लिखा कि, “शोएब मलिक और शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान की टीम के लिए एक साथ खेल रहे हैं | शाहीन शाह अफरीदा 6 अप्रैल 2000 को पैदा हुए थे और शोएब मलिक ने 14 अक्टूबर 1999 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था |"

जिसके बाद शोएब की पत्नी सानिया मिर्जा ने डेनियल के इस ट्वीट पर एक ऐसा कमेंट किया, जिसने की सबका दिल ही जीत लिया  | पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस स्टार हैं | सानिया ने भी डेनियल की चुटकी लेते हुए लिखा कि, ''कमऑन, मेरा पति अभी भी जवान है |" जिसके बाद सानिया का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं | 

 

 
 

By Pooja Soni - 05 Apr, 2018

    Share Via