आरसीबी के डेनियल विटोरी के अनुसार क्रिस गेल को अलविदा कहना मुश्किल था

AFP

इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 10 वर्षों के इतिहास में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का दावा किया है | फिर भी, इतने सालो बाद, वे प्रतिष्ठित खिताब तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं |

इस साल, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ट्रॉफी के लिए अपने पक्ष का नेतृत्व करने के लिए काफी उत्सुक होंगे | इस साल, फ्रैंचाइजी ने अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल को दूसरी टीम में जाने दिया, जो कि पिछले साल के अधिकांश सत्रों के लिए बेंच पर बैठे हुए थे |

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी के कोच डेनियल विटोरी ने कहा हैं कि, क्रिस गेल को छोड़ना काफी मुश्किल था, जिन्होंने पिछले कुछ समय में उनकी टीम के लिए कुछ शानदार प्रदर्शन किये हैं |उन्होंने कहा हैं कि हालांकि, यह टीम के सर्वोत्तम हित के लिए किया गया था | 39 वर्षीय विश्वभर की कई क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजियों से जुड़े हुए हैं |  

विटोरी ने कहा हैं कि, "यह दुखद होगा | आपने देखा कि उन्होंने उस समय जब वे यहाँ थे, ने फ्रैंचाइज़ी के लिए क्या किया है | वह आरसीबी के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें अलविदा कहना मुश्किल था | लेकिन हमारे लिए समय सही था | हम कामना करते हैं कि अच्छी तरह से खेले |"

साल 2017 के सीज़न में कोहली के निराशाजनक फार्म का आरसीबी पर काफी प्रभाव पड़ा, जिससे कि वे तालिका में सबसे नीचे थे | इस साल, बल्लेबाज इस समृद्ध प्रतियोगिता में अपने अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों को दोहराने की उम्मीद करेंगे |  कोहली, ब्रेंडन मैकुलम, क्विंटन डी कॉक, पार्थिव पटेल, सरफराज खान, मनन वोहरा और मनदीप सिंह के साथ इस साल आईपीएल में बल्लेबाजी लाइन-अप काफी मजबूत नज़र आ रही हैं |

आईपीएल 11 कि शुरुआत 7 अप्रैल से मुंबई में होगी और आरसीबी 8 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगा |

 
 

By Pooja Soni - 22 Mar, 2018

    Share Via