https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
शिव ठाकोर पर क्रिकेट को बदनाम करने के आरोप में 6 महीने का प्रतिबंध लगाया गया

शिव ठाकोर पर क्रिकेट को बदनाम करने के आरोप में 6 महीने का प्रतिबंध लगाया गया

लीस्टरशायर के पूर्व खिलाड़ी और डर्बीशायर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिव ठाकोर को दो महिलाओं के सामने खुद को 'एक्‍सपोज' करके खेल को बदनामी में लाने की वजह से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया हैं |  

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट अनुशासन आयोग (सीडीसी) में सुनवाई के दौरान ठाकोर के खिलाफ यह कदम उठाया गया है | रिकी निधम के साथ ही एडवर्ड सिलिंगर और क्लैर टेलर ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी | साथ ही उन्होंने कहा हैं कि, "बड़े पैमाने पर प्रतिकूल सार्वजनिकता के साथ-साथ ही ठाकुर की आपराधिक हरकत की प्रकृति के कारण स्पष्ट रूप से खेल की प्रतिष्ठा में क्षति हुई हैं |"

दरअसल शिव ठाकुर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दो लड़कियों के सामने अपने कपड़े उतारे थे | जिसके बाद इस मामले में उन्हें कोर्ट में भी दोषी ठहराए गया था | डर्बी के मैकवर्थ में पिछले साल 12 और 19 जून को दो आरोपों के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था | इन दो महिलाओें में से एक ने शिव की हरकत को घिनौना बताया था | आरोप के अनुसार शिव ने अपनी जॉगिंग पैंट से खुद को एक्‍सपोज किया था |

जिसके बाद वे दोनों ही मामलों में अपराधी पाए गए थे | आरोपों के बाद सीडीसी ने ईसीबी के अंतर्गत आने वाली क्रिकेट टीमों में उनके खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है | जिसके अनुसार उन्हें शुरू के तीन महीने, 1 अप्रैल से 30 जून, 2018 तक प्रतिबंध का सामना करना होगा | इसके बाद उनके प्रतिबंध का विस्तार किया जाएगा |

 
 

By Pooja Soni - 17 Mar, 2018

    Share Via