शिखर धवन के देरी से जन्मदिन की बधाई देने पे अमीर खान ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

शिखर धवन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से ट्विटर और इंस्टाग्राम में काफी सक्रिय रहते हैं | 

धवन समय पर तस्वीरें, अपने विचार और वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं | हाल ही में उन्होंने 14 मार्च को बॉलीवुड स्टार अमीर खान के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी, जो कि इस दिन 53 वर्ष के हो गए हैं |

मौजूदा समय में शिखर धवन श्रीलंका में निदास ट्राफी में खेल रहे हैं, जहां भारत T20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट में बांग्लादेश और मेजबान श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला कर रहा है | वह इस समय प्राइम फॉर्म में हैं | धवन ने चार मैचों में 47 के एक प्रभावशाली औसत से 188 रन बनाए हैं | इस दौरान, उन्होंने कुछ उपयोगी अर्धशतक भी लगाए हैं |

हालांकि, धवन ने उन्हें देर रात 11: 22 बजे जन्मदिन की बधाई दी और बाद में इस देरी के लिए माफी भी मांगी | उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "जन्मदिन मुबारक हो आमिर भाई | देर से बधाई देने के लिए क्षमा करें, क्योकि मैं अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों में थोड़ा व्यस्त था | आशा करते हूँ कि अपना दिन अच्छे से व्यतीत हुआ होगा |"   

अमीर ने भी धवन के इस संदेश पर तुरंत ही दिल को छु जाने वाला जवाब देते हुए लिखा कि, "बहुत बहुत धन्यवाद शिखर धवन | अगली बार जब आप मुंबई में होंगे, तो हम एक साथ ट्रेनिंग करेंगे |"

अमीर के संदेश के बाद, धवन ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि, "हां, निश्चित ही आमिर भाई | अगली बार जब मैं मुंबई में हूँगा, तब आपसे से जरूर संपर्क करूँगा |"

 

 
 

By Pooja Soni - 16 Mar, 2018

    Share Via