https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण सहित 800 लोगों को इस कंपनी ने लगाया चूना

राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण सहित 800 लोगों को इस कंपनी ने लगाया चूना

getty

बेंगलुरु शहर में स्तिथ एक निवेश कंपनी ने कथित तौर पर देश के सितारों राहुल द्रविड़, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पूर्व बैडमिंटन स्टार प्रकाश पदुकोण सहित कई लोगों को चूना लगाया हैं |

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु पुलिस ने बताया हैं कि विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी ने करीब 800 लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है | इन 800 लोगों में सिनेमा, खेल और राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग शामिल हैं |  इन्हीं लोगों में राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण भी शामिल हैं |

कर्नाटक के बेंगलुरु स्तिथ विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी नामक फर्म ने राहुल द्रविड़, साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण जैसे लोगों के साथ धोखाधड़ी की है | हालाँकि पुलिस ने कंपनी के मालिक राघवेंद्र श्रीनाथ के साथ ही एजेंट के तौर पर काम करने वाले सुतराम सुरेश, नरसिम्हामूर्ति, केसी. नागराज और प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया है |

साइना नेहवाल और प्रकाश पदुकोण

सुतराम सुरेश, जो कि बेंगलुरु में एक स्पोट्र्स जर्नलिस्ट है, जिनका इस्तेमाल खेल के दिग्गज खिलाड़ियों को पोंजी स्कीम में पैसा लगाने के लिए राजी करने के लिए किया जाता था | पुलिस ने इन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है | खबरों के अनुसार इस कंपनी ने इन सभी लोगों से 300 करोड़ की धोखाधड़ी की है | पुलिस ने ये भी बताया हैं कि आरोपियों ने पूछताछ में निवेशकों के नामों का खुलासा हुआ है | जिसके बाद अब बैंक खातों की छानबीन भी की जा रही है | 

धोखाधड़ी वाली ये कंपनी 40 प्रतिशत तक का रिटर्न देने का दावा करती थी | पुलिस के अनुसार, निवेशकों ने ज्यादा रिटर्न के लालच में ही इस कंपनी में इतना अधिक निवेश किया था | हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में इन हस्तियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं |

 
 

By Pooja Soni - 13 Mar, 2018

    Share Via