महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पांडे को नहीं दी थी गाली, यहाँ हैं सबूत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे T20 मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पांडे को गुस्से में कुछ कहा था, जिसके बाद लोगों को लगा की धोनी ने अपना आप खोते हुए अपने साथी खिलाड़ी पांडे को अपशब्द कह डाले |

यह घटना 20 वें ओवर की पहली पारी कि हैं जब धोनी और मनीष पांडे सधे हुए अंदाज़ में बल्लेबाजी कर रहे थे | स्ट्राइक धोनी के पास थी, जिसके बाद धोनी ने पांडे को इशारा किया, लेकिन पांडे ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद धोनी ने अपना आपा खोते हुए मनीष पांडे को कुछ अपशब्द कह डाले |

जिसके बाद उस दौरान का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ | अगर उस वीडियो को गौर से देखा जाए तो उस दौरान मैदान पर बहुत शोर सुनाई दे रहा हैं | जिस वजह से माइक पर धोनी  के कुछ शब्द ठीक से सुनाई नहीं दे रहे हैं | सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि धोनी ने गुस्से में कहा कि, "ओए… बो### इधर देख ले | उधर क्‍या देख रहा है |"

लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया हैं, जिसमें धौनी के शब्द कुछ हद तक अधिक साफ सुनाई दे रहे हैं और लोगों ने धोनी के शब्दों का गलत अर्थ बताया, क्योंकि इसके बारे में मोटे तौर पर एक अर्बन स्लैंग कठबोली का अनुवाद किया गया है और धोनी ने जो शब्द कहा था वो था 'भूतनी के', जिसके बाद ज्यादातर लोगो को लग रहा हैं कि ये  जो कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि बो### इ के है |

उन्होंने वास्तव में मनीष पांडे को कहा था कि,  "ओय .. भूतनी के, इधर देख ले, बोले थे ना इधर देखने, उधर क्या देख रहा हैं .. मैं इधर खडा हूँ न बैटिंग कर रहा हूँ |"  

दूसरे T20 मैच में मनीष पांडे ने 79 और महेंद्र सिंह धोनी ने 52 रन बनाये थे, जिसके दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया | एक समय भारत 90 रन पर अपने 4 विकेट गवा चुका था, लेकिन धोनी पर पांडे के बीच की 98 रनो की साझेदारी ने टीम इंडिया के स्कोर को 188 तक पहुंचाया |

 

 
 

By Pooja Soni - 23 Feb, 2018

    Share Via