विराट कोहली, विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से बस कुछ ही दूर

AFP

भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड एक-एक कर के तोड़ते जा रहे हैं | 

मौजूदा समय में जिस फॉर्म में वो हैं, उनका बल्ला और उनका रिकॉर्ड ही बोलता हैं | दक्षिण अफ्रीकी धरती पर उनका बल्ला हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है | अब वह एक ऐसे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे सिर्फ एक बार ही वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने ही बस बनाया था | एक दौरे में 1000 से ज्यादा रन बनाने का ये कारनामा उन्होंने एक बार ही किया था और अब विराट इस कारनामे को करने के काफी करीब हैं |

Sir Viv Richards

दक्षिण अफ्रीका में चल रही वनडे सीरीज के 6 मैचों में विराट ने 558 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं | इससे पहले उन्होंने टेस्ट सीरीज में 286 रन बनाए थे | इसके बाद पहले T20 मैच में विराट ने 26 रन बनाए हैं | इस तरह से अफ्रीकी दौरे पर विराट अब तक 870 (558+286+26) रन बना चुके हैं | अब बाकी बचे दो मैचों में अगर विराट 130 रन बना लेते हैं, तो विवियन रिचर्ड्सएक का एक दौरे में 1000 रन बनाने का ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम भी हो जायेगा |

रिचर्ड्स के बाद एक दौरे में 1000 रन बनाने वाले विराट दुनिया के दूसरे बल्लेबा बन जजायेंगे | साल 1976 के इंग्लैंड दौरे में रिचर्ड्स ने कुल 1045 रन बनाए थे | उस दौरे में उन्होंने टेस्ट में 829 रन और वनडे में 216 रन बनाए थे |

 
 

By Pooja Soni - 20 Feb, 2018

    Share Via