साक्षी धोनी ने वेंलेटाइन्स डे के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी को दिया प्यारा सा गिफ्ट

जहा एक तरफ भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका में एमएस धोनी की मौजूदगी में नया इतिहास रच रही है | वही दूसरी ओर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने वेंलेटाइन्स डे के मौके पर उन्हें एक ऐसा विशेष उपहार दिया, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जायेगा |

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा की कुछ प्यारी-प्यारी तस्वीरो का कोलाज बनाकर वैलेंटाइन डे संदेश के साथ पोस्ट किया | उन्होंने संदेश में अपने जीवन के दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों को इस शुभ दिन की शुभकामनाएं भी दीं, जो कि वाकई दिल को छूने वाला हैं | भले ही धोनी  दक्षिण अफ्रीका में हों, लेकिन उनकी पत्नी का ये प्यार भरा सन्देश देखकर वे भी भावुक हो उठे होंगे | साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो कि काफी पॉपुलर भी हैं |

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिहं रावत 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी के बंधन में बंधे थे | धोनी की कप्तानी में भारत वनडे क्रिकेट में दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बना हैं | साक्षी और धोनी के लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन वो था जब, उनकी जिंदगी में तीन साल पहले फऱवरी में जीवा आई | जीवा के जन्म के बाद से ही धोनी और साक्षी अक्सर ही उसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं |

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

 

 
 

By Pooja Soni - 15 Feb, 2018

    Share Via