U-19 विश्व कप के नायक मंजोत कालरा से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईसीसी U-19 विश्व कप की विजेता टीम के नायक मनजोत कालरा से मुलाकात की |

साथ ही उन्होंने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी | हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए विश्व कप में भारत ने रिकॉर्ड बनाते हुए चौथी बार खिताब अपने नाम किया हैं | फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 गेंद में नाबाद 101 रन बनाते हुए दिल्ली के मनजोत मैन ऑफ द मैच बने थे |

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार विजेता टीम के इस युवा क्रिकेटर का सम्मान करेगी | जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कालरा से कहा हैं कि, "हमें आप पर गर्व है, न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश की नजरें आपके करियर पर होंगी |" उन्होंने कहा हैं कि दिल्ली सरकार उनकी किसी भी तरह से मदद के लिए तैयार है |

अंडर-19 विश्व कप तक का कालरा का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा हैं | इससे पहले वह विवादों में फंस गए थे | दरअसल, उनपर उम्र संबंधी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था, कि बाद में गलत साबित हुआ था |

 
 

By Pooja Soni - 13 Feb, 2018

    Share Via