5 फरवरी को अमेरिका के इस शहर में मनाया जाता हैं 'शाहिद अफरीदी दिवस'

'बूम बूम' के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी न केवल पाकिस्तान में बल्कि विश्व भर में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक है |

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और इच्छा से छक्के लगाने की क्षमता रखने वाले, अफरीदी भीड़ के पसंदीदा खिलाडी थे | लेकिन अफरीदी की लोकप्रियता सिर्फ पारंपरिक क्रिकेट खेलने वाले राष्ट्रों तक ही सीमित नहीं है | यहां तक ​​कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जहाँ क्रिकेट लोकप्रिय भी नहीं है, वंहा 5 फरवरी को टेक्सास के पोर्ट आर्थर शहर में 'शाहिद अफरीदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है |

 

A post shared by Shahid Afridi (@safridiofficial) on

इसी के साथ अफरीदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकॉउंट पर इस सम्मान के लिए पोर्टआर्थर के मेयर का शुक्रिया अदा किया, जो की उन्हें 2014 में प्रदान किया गया था | 'शाहिद अफरीदी दिवस' कुछ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक नई खोज हैं, जिन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर की इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की हैं | 

अफरीदी ने 16 वर्ष की उम्र में अपना पहला शानदार प्रदर्शन किया था, तब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में वनडे मैचों में सबसे तेज़ शतक बनाया था | साथ ही उन्होंने साल 2009 में T20 विश्व चैंपियनशिप जीतने में टीम में अपना अहम योगदान भी दिया था |   

 

 
 

By Pooja Soni - 07 Feb, 2018

    Share Via