मनोज बदाले के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के नेतृत्व में बेन स्टोक्स करेंगे स्टीव स्मिथ की मदद

IANS

पब में हुई घटना ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के क्रिकेट करियर को काफी प्रभावित किया हैं, लेकिन आईपीएल नीलामी में 26 वर्षीय ऑलराउंडर के लिए दरवाज़े बंद नहीं हुए |

जब 26 और 27 जनवरी को बैंगलोर में आईपीएल की नीलामी हुई थी, तो तब आगामी आईपीएल प्रीमियर लीग में उनकी भागीदारी पर बहुत से सवाल उठाये जा रहे थे | लेकिन अंततः, राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाकर उन्हें खरीदने में सफल रहे  | खिलाड़ी को 12.5 करोड़ की बड़ी रकम के साथ रॉयल्स ने खरीदा हैं |
 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अपनी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रहाणे-स्टोक्स की जोड़ी व्यापक नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे | टीम के सह-मालिक मनोज बदाले ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा हैं कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी बेहद ही व्यस्त हैं | तो बदले के अनुसार, वे एक व्यापक नेतृत्व का विकास करना चाहते हैं, जहां बेन स्टोक्स और अजिंक्य रहाणे का अनुभव उसे सँभालने में आसान होगा |

उन्होंने कहा हैं कि, "यह महत्वपूर्ण है कि हम एक व्यापक नेतृत्व वाली टीम तैयार करें, जिसमें हम आशा करते हैं कि बेन स्टोक्स और रहाणे जैसे अनुभवी खिलाडी अहम भूमिका निभाएंगे | हमें यह समझना होगा, कि हम कई सालों से एक फ्रैंचाइजी का पुनर्निर्माण कर रहे हैं |"

अपनी पूर्व प्रणाली और विचारों को देखते हुए, बदाले ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पक्ष में अच्छे नेताओं के तहत युवा प्रतिभा का पालन-पोषण किया हैऔर इस वर्ष भी उनकी इस रीती में कोई बदलाव नहीं होगा | उन्होंने कहा कि, "हमें टीम के खिलाड़ियों और नेताओं की जरूरत है जिनके साथ हम आने वाले वर्षों में युवा प्रतिभाओं को विकसित कर सकते हैं, जैसा कि हमने पहले भी किया हैं |"
 
 

 
 

By Pooja Soni - 30 Jan, 2018

    Share Via