क्रिस गेल ने केएक्सआईपी के मेंटर वीरेंद्र सहवाग को दिया जीत का संकेत

AAP

दुनिया के सबसे महान T20 बल्लेबाज क्रिस गेल, जिसके नाम सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्याद शतक और सबसे ज्यादा रन हैं, अब वे इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब में खेलते हुए नज़र आएंगे |

गेल को बैंगलोर में चल रही नीलामी में तीसरे दौर में खरीदार मिला | पहले और दूसरे दौर में गेल को   किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और ऐसा माना जा रहा था, अब उन्हें कोई भी टीम खरीदना नहीं चाहती हैं, लेकिन तीसरे दौर में गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ में खरीद लिया | क्रिस गेल को 101 आईपीएल मैचों का अनुभव है और इस दौरान वो 5 शतक और 21 अर्धशतक भी लगा चुके हैं |

कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीतने वाली पंजाब की टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग का मानना ​​है कि 2018 सीज़न पंजाब संगठन का है | नीलामी पूरी होने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्विटर पर  टीम की सह-मालिक प्रीटी जिंटा और अन्य स्टाफ के सदस्यों के साथ एक तस्वीर शेयर की | और उन्होंने इसके साथ ही अपनी प्रसिद्ध शैली में लिखा कि, "दो हज़ार अठारह, हैं हमारा, लड़कों के लिए शुभकामनाएं |"

सहवाग के इस ट्वीट के जवाब में, गेल ने भी ट्विटर पर उन्हें जीत का संकेत दिया |

 

 
 

By Pooja Soni - 30 Jan, 2018

    Share Via