हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को कहा अलविदा

 हरभजन सिंह

लम्बे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के नीले रंग की पोशाक में दिखने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अब आईपीएल 2018 में नीली पोशाक में नहीं दिखेंगे |

हरभजन 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से मुंबई की फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे | इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही भज्जी ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं | मुंबई की सफलता में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | दस वर्षों के बाद हरभजन अपनी आईपीएल टीम को पहली बार बदल रहे हैं | हालांकि, वह लम्बे समय से अपने फॉर्म में नहीं हैं और न ही अब उनकी गेंदबाज़ी में वो बात रही हैं | 

दो-बार चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन को सिर्फ रु 2 करोड़ में खरीदा हैं | हरभजन के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ हैं, जब नीलामी में मुंबई इंडियंस ने दो मौकों पर उन्हें बनाए रखने के प्रति वफादारी दिखायी थी और वही दूसरी ओर सुपर किंग्स ने स्टार स्पिनर को अपनी टीम में लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा |

इस बीच, मुंबई इंडियंस के साथ अपने दशक के लंबे सहयोग के साथ समाप्त हो जाने के बाद हरभजन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फ्रैंचाइजी का शुक्रिया अदा किया और आगामी सीजन के लिए उनके किये कामना भी की |  

उन्होनें लिखा हैं कि, "एक शानदार और यादगार 10 साल के लिए मुंबई इंडियन का धन्यवाद | आपके लिए खेलने का ये सफर बहुत ही अच्छा था और आईपीएल 2018 के लिए शुभकामनाएं |"

 

 
 

By Pooja Soni - 29 Jan, 2018

    Share Via