विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी और सुनील गावस्कर को इस मामले में पीछे छोड़ा

विराट कोहली | Reuters

जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 41 रन बनाकर कगीसो रबाडा की गेंद पर मैदान से बाहर हो गए थे |  

भले ही कोहली अपने अर्धशतक पूरा करने से चूक गए लेकिन उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 39 रन बनाते हुए कोहली भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं |

कोहली ने 35 मैचों में कुल 3,456 रन बनाये हैं | कोहली से पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था |

साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी, भारत के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान थे | 60 मैचों में धोनी ने 3,454 रन बनाये थे | जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन 46वें ओवर में मॉर्ने मॉर्केल की पहली गेंद पर एक रन लेते ही कोहली ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था |

इस लिस्ट में कोहली और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर है | गावस्कर ने 47 मैचों में 3,449 रन बनाये हैं | वही चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन हैं, जिन्होंने 47 मैचों में 2,856 रन बनाये हैं | पांचवे नंबर पर सौरव गांगुली है,जिन्होने बतौर कप्तान भारत के लिए 49 टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 2,561 रन बनाये हैं |

 
 

By Pooja Soni - 27 Jan, 2018

    Share Via