सनथ जयसूर्या घुटने की चोट का ओपरेशन होने के बाद हो रहे हैं ठीक

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता सनथ जयसूर्या कथित रूप से घुटने की सर्जरी के बाद अब ठीक हो रहे हैं |

लगभग एक महीने पहले, मीडिया में उनकी कुछ तस्वीरें  वायरल हुई थी, जिसमे वे बैसाखियों के सहारे चलने पर मजबूर थे | इन तस्वीरों के वायरल होने के तुरंत बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द ही ठीक होने के लिए संदेश भेजे थे |

जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में एक घुटने की सर्जरी के दौरान श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर के बारे में पुष्टि की गई हैं | जयसूर्या मेलबोर्न के एवेन्यू अस्पताल में ओपरेशन किया गया हैं | एक सफल सर्जरी के बाद, जयसूर्या अब शहर में अपने दोस्तों के साथ रह रहे है | भारतीय, श्रीलंकाई और पाकिस्तान प्रशंसकों ने उनके घुटनों के ऑपरेशन के बाद उन्हें ठीक करने में मदद कर रहे है |

हाल ही में जयसूर्या के एक करीबी दोस्त, फासेर वसीह ने उनके हाल के हालातो के बारे में जानकारी दी हैं | श्रीलंका में फासेर और जयसूर्या एक ही स्कूल में पड़ते थे | फासेर ने कहा हैं कि भारतीय, श्रीलंका, और ऑस्ट्रेलियाई फिजियो विभिन्न समय में जयसूर्या के साथ मिलकर काम कर रहे हैं | दो भारतीय फिजियोस में से एक बहुत ही योग्य महिला है |

Pakobserver.net. की रिपोर्ट के अनुसार जयसूर्या के एक करीबी दोस्त फासेर ने बताया हैं कि, "वह यहाँ ठीक हो रहे हैं | सर्जरी के बाद उन्हें कुछ ऑस्ट्रेलियाई, श्रीलंका (प्रसन्ना) और भारतीय फिजियो द्वारा विभिन्न समय पर उनका इलाज किया जा रहा है | दो भारतीय फिजियोओस में से एक योग्य महिला है |"

 
 

By Pooja Soni - 25 Jan, 2018

    Share Via