माइकल वॉन ने अपनी आल टाइम पांच सर्वश्रेष्ठ में भारतीय क्रिकेटरों को किया सूचीबद्ध

Getty

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी आल टाइम पांच सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटरों को सूचीबद्ध किया है |

भारत ने बहुत क्रिकेटरों का निर्माण किया हैं, जिनमे से सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी जैसे कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होने भारतीय क्रिकेट में बेहद योगदान दिया है | लेकिन पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज वॉन ने अपनी आल टाइम सूची में शीर्ष पांच भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और अजीत आगरकर को चुना हैं |

सचिन एक स्पष्ट पसंद है, क्योंकि उन्होंने बल्ले से सभी स्वरूपों में 33,000 से भी अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने का रिकार्ड भी शामिल हैं | क्रिकेट के खेल के प्रति अपने कई योगदानों के लिए जाने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भी क्रिकेट का भगवान कहा जाता है |

दूसरे नम्बर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी | भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए धोनी को सबसे अच्छे कप्तानों में से एक के रूप में जाना जाता है | उनके नेतृत्व में भारत ने दो विश्व कप भी जाते थे | उन्होंने सीमित-ओवर कर प्रारूप में 9000 से भी अधिक रन बनाए थे और खुद के लिए एक फिनिशर का नाम भी कमाया हैं |

सूची में तीसरे स्थान पर वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली है, जो एक क्रिकेटर के रूप में विकसित हुए हैं और एक अलग ही स्तर पर चले गए हैं | कोहली ने भारतीय क्रिकेटरों की मानसिकता में बहुत बदलाव लाया है | एक बल्लेबाज के रूप में, वह वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक है |

वॉन ने चौथे क्रिकेटर के रूप में वीरेंद्र सहवाग को महान खिलाड़ियों के रूप में चुना हैं | अपनी आक्रमक शैली के लिए मशहूर सहवाग ने दोनों टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप में 8000 रन बनाए हैं, जिसमें 38 अंतरराष्ट्रीय शतक भी शामिल हैं 

अजित आगरकर सूची में पांचवें स्थान पर हैं; हालांकि, यह आश्चर्यचकित चुनाव है | हालांकि, उनकी संख्या उनके बारे में बहुत कुछ ब्यान करती हैं | उन्होंने 58 टेस्ट विकेट और 288 एकदिवसीय विकेट लेने के अलावा, एक भारतीय खिलाडी के रूप में केवल 21 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया हैं |

 

 
 

By Pooja Soni - 24 Jan, 2018

    Share Via