श्रीलंका टीम फील्डिंग कोच निक पोथास के बिना ही बांग्लादेश के लिए हुई रवाना

 निक पोथास | Getty

श्रीलंका टीम बिना फील्डिंग कोच निक पोथास के ही बांग्लादेश के लिये रवाना हो गई हैं, क्येांकि उन्होंने प्रबंधन के साथ विवाद के चलते टीम के साथ दौरा करने से मना कर दिया हैं |

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों ने बताया हैं कि पिछले साल जुलाई के बाद से श्रीलंका राष्ट्रीय कोच के तौर पर कार्य कर रहे पोथास चाहते थे कि उन्हें चंडिका हाथुरूसिंघे का सहायक कोच नियुक्त  किया जाए | लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने ऐसा करने से मना कर दिया |

जब ग्राहम फोर्ड ने टीम चैंपियंस ट्रोफी के शुरू में बाहर होने के बाद हटने का फैसला लिया था, तब पोथास ने टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया था | पोथास के नेतृत्व में श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान को 2-0 से मात दी थी, लेकिन घरेलू मैदान पर श्रीलंका वनडे सीरीज  में जिम्बाब्वे से हार गई थी |

पोथास के कार्यकाल के दौरान भारत के खिलाफ श्रीलंका को टेस्ट, वनडे और T20 अंतरराष्ट्रीय में हार का सामना करना पड़ा था | वे साल 2016 में श्रीलंका से फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़े थे और इस साल उनका 2 साल का अनुबंध खत्म हो जायेगा |

 
 

By Pooja Soni - 15 Jan, 2018

    Share Via