https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
ऑलराउंडर मोइन अली ने इंग्लैंड टीम के व्यवहार में सुधार की आवश्यकता पर दिया जोर

ऑलराउंडर मोइन अली ने इंग्लैंड टीम के व्यवहार में सुधार की आवश्यकता पर दिया जोर

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम को अपने बर्ताव और संस्कृति में बदलाव की आवशयकता हैं |

बेन स्टोक्स सबसे पहले विवादों में आए थे और इसके बाद तो जैसे खिलाड़ियों की कतार ही लग गई और इंग्लैंड का कोई न कोई खिलाड़ी गलत व्यवहार की वजह से सुर्खियों में आने लगे  | ऐसा ही एक और ताज़ा विवाद बेन डकेट का सामने आया हैं | डकेट पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी और इंग्लेंड के उपकप्तान जेम्स एंडरसन पर शराब फेंक दी थी |

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मोइन ने कहा हैं कि, "समय आ गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपनी संस्कृति और बर्ताव में बदलाव करे | अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाली पीढ़ी इस खेल से दूर भाग सकती है |"

उन्होंने कहा कि, "एक खिलाड़ी के रूप में हम सबकी नजरों में रहते हैं | ऐसे में हमें अपने व्यवहार को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए | कई युवा और बच्चे इस तरह की विवादित खबरें देखते या फिर पढ़ते हैं और इन खबरों से उन पर गलत असर पड़ सकता है | हमें अपने तरीको को बदलने की जरुरत हैं और सादगी से पेश आना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी हमसे कुछ सीख सके और खेल से जुड़े, न कि वे इससे दूर भागे | हम ये बिलकुल भी नहीं चाहते हैं, कि आने वाली पीढ़ी इस खेल से मुंह मोड़ना शुरू कर दे |'

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने कहा कि, "हम सभी अब व्यस्क हैं | हमें इस बात कि जानकारी होना चाहिए कि कहां, किस तरह का बर्ताव करना है | मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को ये सब काफी कम उम्र में ही सीख लेना चाहिए | हम चाहते हैं कि अब इंग्लैंड क्रिकेट में थोड़ा बदलाव आये, जिससे कि युवा पीढ़ी इस खेल से दूर न भागे |"

हाल ही में इंग्लैंड टीम फिर से तब सुर्खियों में तब आई, जब बेन डकेट ने जेम्स एंडरसन पर शराब फेंकी  | खबरों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले जमकर बहस हुई और बाद में डकेट ने एंडरसन पर शराब उडेल दी |

डकेट कि इस हरकत के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है | साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया गया हैं  और आगे से ऐसा न हो इसके लिए उन्हें अंतिम लिखित चेतावनी भी दी गई है |

ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं, जब इंग्लैंड टीम गलत बर्ताव के कारण सुर्खियों में आई हो | इसके पहले भी स्टोक्स का मारपीट मामला, जोस बटलर की शादी में नीदरलैंड में कई खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत, जॉनी बेयरस्टो का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सर से मारना, ये सभी विवाद हाल ही में घटित हुए हैं, जिन्होनें इंग्लेंड क्रिकेट को शर्मसार किया है |   

 
 

By Pooja Soni - 11 Dec, 2017

    Share Via