6138 करोड़ में स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने खरीदे बीसीसीआई के मीडिया अधिकार

इस बार मीडिया अधिकारों से बीसीसीआई को 50 प्रतिशत तक का फायदा

दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड कहे जाने वाले क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई के खजाने में एक बार फिर से बंपर बढ़ोतरी हुई है| भारतीय क्रिकेट टीम के द्विपक्षीय और घरेलू सीरीजों और घरेलू क्रिकेट के  अगले पांच साल 2023 तक के मीडिया अधिकार स्टार इंडिया ने 6138.1 करोड़ रूपये में खरीद लिए है|

यह पहला ऐसा अवसर था जब बीसीसीआई ने घरेलू मीडिया अधिकारों के लिए ई-नीलामी का प्रयोग किया है| यह बोली तीन दिन तक चली जिसमे स्टार ने सोनी और रिलायंस जिओ को पीछे छोड़ते हुए मार्च 2018 से अप्रैल 2023 तक के सारे मीडिया अधिकार अपने नाम किये|

आपको बता दे कि पिछली बार 2012 में स्टार टीवी ने 3851 करोड़ में मीडिया अधिकार खरीदे थे| स्टार ने भारत के घरेलू सीरीजों के अधिकार एक अरब डॉलर में खरीदे है| सोनी, स्टार और रिलायंस जिओ के बीच मीडिया अधिकारों के लिए मची होड़ के बीच बीसीसीआई को काफी फायदा हुआ जिसे लगभग 1 अरब डॉलर का अधिकार मिला और उसके खजाने में जबरदस्त इजाफा हुआ| आपको बता दे कि पहले दिन यह बोली लगभग 4000 करोड़ पार कर गयी थी जिसके बाद तीसरे दिन यह 6000 करोड़ पार कर गयी|

 
 

By Akshit vedyan - 06 Apr, 2018

    Share Via