मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रैपर बने रोहित शर्मा और युवराज सिंह

युवराज सिंह और रोहित शर्मा | Twitter (mipaltan)

युवराज सिंह और रोहित शर्मा ने आईपीएल फाइनल में जीत के बाद हुई पार्टी के दौरान अपने अन्दर छिपे हुए रैपर को बाहर निकाला जहाँ उन्होंने 'गली बॉय' के गाने पर डांस भी किया और उसे साथ में गाया भी|

रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराते हुए जीत दर्ज की| रोहित शर्मा जो अब 5 आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड बना चूके है, उन्होंने पार्टी के दौरान युवराज सिंह के साथ मिलकर बिलकुल सही तरह से 'असली हिप हॉप' गाने को गाया|

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल नीलामी के अंतिम पड़ाव पर अपनी टीम में शामिल किया था| इन्होने इस सीजन सिर्फ 4 मुकाबले खेले है जिसमे दिल्ली के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में एक अर्द्धशतक के साथ कुल 98 रन बनाए है| वहीँ रोहित शर्मा ने इस सीजन 15 मैचों में 2 अर्द्धशतकीय पारियों के साथ कुल 405 रन बनाए है|

हालाँकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा की 4 बार की विजेता टीम किसी एक खिलाड़ी के कहने पर निर्णय नहीं लेती है बल्कि सब मिलकर एक साथ निर्णय लेते है|

 

 
 

By Raj Kumar - 14 May, 2019

    Share Via