https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2019: क्या RCB के खिलाफ धोनी ने ब्रावो को स्ट्राइक न देकर गलती की? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा ये

IPL 2019: क्या RCB के खिलाफ धोनी ने ब्रावो को स्ट्राइक न देकर गलती की? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा ये

महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो | IANSमहेंद्र सिंह धोनी इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर जो मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते है| रविवार रात कुछ अलग नहीं थी, क्योकि यहाँ भी धोनी शानदार पारी खेलते हुए एक बेहतरीन स्कोर को हासिल कर ही लिया था| अंतिम ओवर में 26 रनों की जरुरत होने पर धोनी ने उमेश यादव की पहली 5 गेंदों पर ही 24 रन जड़ दिए थे लेकिन अंतिम गेंद पर 2 रन बनाने में नाकामयाब रहे और चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा|

162 के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही| यहाँ धोनी (84*) ने अंबाती रायडू (29) के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की| इसके बाद इन्होने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की|

धोनी ने नवदीप सैनी के 19वें ओवर में 3 बार सिंगल रन लेने से मना कर दिया था और उस समय ब्रावो दूसरी तरफ खेल रहे थे| उनका ऐसा करना हैरान करता है क्योकि ब्रावो भी एक बड़े हिटर माने जाते है लेकिन धोनी ने खुद ही इस पारी को समाप्त करने की ठानी| चेन्नई ने ये मैच गवां दिया जब धोनी अंतिम गेंद पर 2 रन बनाने में नाकामयाब रहे| अंतिम गेंद पर पार्थिव पटेल ने शार्दुल ठाकुर को रनआउट कर दिया और मैच को सुपर ओवर तक पहुँचने से रोक लिया|

मैच के अंतिम ओवरों में कप्तान धोनी के गणित के बारे में बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच ने साफ़ कर दिया की वो इस बारे में धोनी से कभी सवाल नहीं पूछते है|

"वो काफी गणनात्मक है कि में उनके एक भी सवाल नहीं पूछता पारी के अंतिम हिस्से में जब धोनी होते है। हाँ, ब्रावो के पास क्षमता है लेकिन अगर धोनी को लगता कि इस तरह से जीत सकते है तो में उन्हें हर बार वापस लाना चाहूँगा।"

"उन्होंने पहले भी ऐसा बहुत बार किया और देखो, आज रात भी उन्होंने हमें बेहद करीब पहुंचा दिया था तो में उनसे कोई सवाल नहीं करूँगा"

 
 

By Raj Kumar - 22 Apr, 2019

    Share Via