https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
IND v WI 2019 : ऋषभ पंत के पास महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

IND v WI 2019 : ऋषभ पंत के पास महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी | Getty

युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी तक फैन्स और चयनकर्ताओं की उम्मीदों के अनुरूप खुद को साबित नहीं कर पाए है। हालाँकि लम्बे समय से ख़राब फॉर्म के बावजूद भी चयनकर्ताओं ने पंत पर विश्वास बना कर रखा है और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक बार फिर से मौका दिया है।

पंत से इतनी अधिक उम्मीदों का मुख्य कारण यह भी है कि उन्हें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है जो खुद एक महान विकेटकीपर रहे है। हालाँकि ऋषभ पंत के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का एक और मौका है जब वो महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

पंत के नाम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन डिसमिसल दर्ज है और धोनी के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 डिसमिसल दर्ज है, जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा है। ऐसे में अगर पंत इस सीरीज में तीन और डिसमिसल करते है तो वह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।

फिलहाल दोनों देशों के बीच धोनी के बाद दिनेश रामदीन के नाम पांच और आंद्रे फ्लेचर के नाम चार डिसमिसल दर्ज है।

 
 

By Raj Kumar - 05 Dec, 2019

    Share Via