IND v SA 2019: विराट कोहली ने तीहरे शतक से पहले घोषित की पारी, सोशल मीडिया पर दो भागों में बटे फैंस

विराट कोहली | AP Photo

विराट कोहली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन पारी को दिन में 1 घंटा शेष रहते 601/5 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दिया। कोहली खुद इस समय 254 के स्कोर पर नाबाद थे जो उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है|

भारतीय गेंदबाजों ने इस चीज का फायदा उठाते हुए दूसरे दिन के खेल को दक्षिण अफ्रीका के 36/3 के स्कोर के साथ समाप्त किया| दक्षिण अफ्रीका अभी भी 565 रन भारत से पीछे है|

दक्षिण अफ्रीका को अंतिम समय में दबाव में डालने के लिए पारी घोषित करने पर विराट कोहली के निस्वार्थता की चारों तरफ प्रशंसा हुई।

हालांकि, कुछ प्रशंसक और विशेषज्ञ ने घोषणा के समय के साथ निराश भी किया है, उनका कहना था कि इस तरह का अवसर एक बल्लेबाज के करियर में शायद ही कभी आता है और कोहली को अपना पहला तीहरा टेस्ट शतक मारने की कोशिश करनी चाहिए थी।

भारत के लिए अब तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने ही टेस्ट में तीहरे शतक लगाए है जिनमे एक वीरेंद्र सहवाग है जिनके नाम 2 तीहरे शतक दर्ज है और दूसरे करुण नायर है जिनके नाम एक तीहरा शतक दर्ज है|

 

 
 

By Raj Kumar - 12 Oct, 2019

    Share Via