https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
'मार के खत्म कर आज ही' - रोहित शर्मा का मयंक अग्रवाल के लिए इशारा हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

'मार के खत्म कर आज ही' - रोहित शर्मा का मयंक अग्रवाल के लिए इशारा हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

मयंक अग्रवाल | AFP

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे इंदौर टेस्ट में सब मयंक अग्रवाल के बारे में ही रहा है। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 243 रनों की मैराथन पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालाँकि मयंक ने पारी का 9वां छक्का लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवां दिया, ऐसा लगता है कि वह रोहित शर्मा के लगभग हर गेंद पर छक्का लगाने के निर्देशों का पालन कर रहे थे।

मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को पूरे दिन बल्लेबाजी की और अपने कड़क खेल के साथ लोगो का मनोरंजन किया। उन्होंने लंच ब्रेक से कुछ देर बाद ही अपना शतक पूरा किया और चाय अंतराल तक बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया।

विराट कोहली ने तो मयंक को अपने पहले तिहरे शतक तक खेलने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि, जब वह 210 पर थे, एक प्रफुल्लित करने वाली घटना हुई। रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से बल्लेबाज़ को एक के बाद एक छक्के लगाने के लिए इशारा करते हुए बाहर आए। रोहित के कार्यों ने संकेत दिया जैसे कि वह आज ही चीजों को खत्म करने का सुझाव दे रहे थे।

और इसके बाद जो हुआ वो सच में शानदार था। मयंक और जडेजा की जोड़ी ने रोहित शर्मा के इस इशारे के बाद सिर्फ 32 गेंदों में 56 रन जड़ दिए।

ऐसा लग रहा था मानो मयंक अग्रवाल शुक्रवार को ही अपने तिहरे शतक की योजना बना रहे हों। दुर्भाग्य से, वह अपनी पारी के नौवें छक्के को लगाने के प्रयास में आउट हो गए। इस दौरान डीप मिड-विकेट पर तैनात अबू जायेद ने बहुत अच्छा कैच लपका। मयंक ने अपनी पारी के दौरान 330 गेंदों में 243 रन जड़े जिसमे 28 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

मैच के दौरान मयंक अग्रवाल को किया गया रोहित शर्मा का इशारा कैमरा में कैद हो गया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। भारतीय खेमे में विराट कोहली सहित सभी लोग रोहित की हरकतें देखते हुए बंट गए।

मैच की बात करे तो भारतीय टीम पहली पारी को घोषित करने की किसी जल्दी में नहीं है और उन्होंने अब 300 से भी अधिक रनों की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के गेंदबाज इस दौरान काफी ज्यादा थके हुए नजर आ रहे है और शायद वो भी पारी घोषित करने का इन्तजार कर रहे है।

 

 
 

By Raj Kumar - 16 Nov, 2019

    Share Via