धोनी के पास होने पर कप्तान के रूप में ज्यादा सहज रहते है विराट कोहली - अनील कुंबले

धोनी और विराट कोहली | Getty

विराट कोहली एक कप्तान के तौर पर अधिक सहज होते है जब महेंद्र सिंह धोनी उनके पास होते है| ऐसा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा| कुंबले ने कहा की "मुझे लगता है की कोहली अधिक सहज रहे है और बेहतर कप्तानी करते है जब महेंद्र सिंह धोनी उनके पास होते है| धोनी जब विकेट के पीछे होते है तो उनके और कोहली के बीच होने वाली बातें हमेशा ही कोहली को सही निर्णय लेने में मदद करती हैं।"

भारतीय टीम को हाल ही में घरेलु वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है| भारत 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज अंतिम तीन मैचों को जीतकर इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया| महेंद्र सिंह धोनी को इस दौरान अंतिम दो मैचों के लिए आराम दिया गया था जहाँ विराट कोहली का असली टेस्ट हुआ जब टीम बिना धोनी के खेल रही थी|

क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में आगे बात करते हुए कुंबले ने कहा की "धोनी काफी लम्बे समय तक कप्तान रहे हैं। विकेट के पीछे से वो गेम को किसी भी अन्य खिलाड़ी से बेहतर समझ पाते है। इसके साथ ही वो गेंदबाजों को ये भी बताते है की उन्हें किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है और किस गति से करनी है। क्षेत्ररक्षण में भी धोनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। "

"मुझे लगता है की विराट कोहली वनडे क्रिकेट में काफी ज्यादा निर्भर है महेंद्र सिंह धोनी पर बतौर एक कप्तान। मुझे लगता है की उन्होंने अंतिम दो मैचों में इन चीजों को बहुत याद किया होगा। अगर आप मैच के अंतिम 10-15 ओवर को देखें तो विराट कोहली अधिकतर समय बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण कर रहे होते है। तो हां वह निश्चित रूप से एमएस धोनी पर काफी निर्भर करते है।"

 
 

By Raj Kumar - 18 Mar, 2019

    Share Via