CWC 2019 : मीडिया द्वारा एमएस धोनी पर लगातार उठाये जा रहे सवालो पर भड़के ड्वेन ब्रावो

एमएस धोनी ओर ड्वेन ब्रावो | Getty

आईसीसी विश्वकप 2019 में ओल्ड ट्रैफर्ड में सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनो की हार के साथ ही टीम इंडिया का सफर समाप्त हो गया हैं|

केन विलियमसन के नेतृत्व वाली टीम ने रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी द्वारा जगाई गई टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था, जिन्होंने मुश्किल घड़ी में टीम को खेल में बनाये रखने की पूरी कोशिश की|  

सेमीफाइनल में अपनी जगह बनने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी द्वारा खेली गई पारी की प्रशंसा की| जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह धोनी को अपनी टीम में लेंगे, तो विलियमसन ने चुटकी लेते हुए कहा था कि, ''वह न्यूजीलैंड के लिए खेलने के योग्य नहीं हैं| क्या वह राष्ट्रीयताओं को बदलना चाहते हैं? क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो हम उनके चयन पर विचार करेंगे|"

साथ ही उन्होंने धोनी के अनुभव और कैसे वह बल्ले और ग्लव्स के अलावा टीम में अपना योगदान देते है, इस पर जोर देते हुए कहा कि, "हाँ, इस स्तर पर और इन अवसरों में उनका अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है ओर आज और कल में उनका योगदान भी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस अभियान के दौरान, यह बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण था|"
 

पूर्व भारतीय कप्तान के बारे में धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स के साथी ड्वेन ब्रावो काफी भावनात्मक हैं| जब ब्रावो ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर विलियमसन का ये बयान देखा तो तुरंत ही उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की और उल्लेख किया कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि पत्रकार हमेशा उनके प्रदर्शन या टीम में उनकी जगह पर सवाल क्यों उठाते हैं|
 
उन्होंने आगे ये भी कहा कि लोगों को खेल खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक का आनंद लेना चाहिए| उन्होंने यह भी कहा कि हम उनकी जैसी ही पीढ़ी में रहने के लिए भाग्यशाली और धन्य हैं  और उन्हें खेलते हुए देख रहे हैं|

 

 
 

By Pooja Soni - 11 Jul, 2019

    Share Via