CWC 2019 : रवि शास्त्री ने किया खुलासा, इसलिए धोनी को भेजा कार्तिक और पांड्या के बाद

महेंद्र सिंह धोनी | GETTY

विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था| रोहित शर्मा, विराट कोहली और लोकेश राहुल जैसे बल्लेबाज सिर्फ 5 रनों के स्कोर पर पवैलियन लौट चुके थे| दसवें ओवर की अंतिम गेंद पर भारत ने दिनेश कार्तिक को भी गवां दिया|

हालाँकि इस दौरान फैंस महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी न करने आने पर अपना सर खुजा रहे थे|

धोनी निरंतर तौर पर टीम में पांचवे स्थान पर खेलते है, यहाँ तक की नंबर 4 पर ऋषभ पंत के आने के बाद भी वो महेंद्र सिंह धोनी ही थे जो उनके आगे बल्लेबाजी करने आते थे| लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में धोनी की जगह दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या को पहले भेजा गया| यहाँ तक की मैच में कमेंटरी कर रहे सौरव गांगुली भी धोनी को न भेजने के निर्णय से खासे नाराज़ नजर आये|

अब टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है की क्यों धोनी को निचले क्रम में भेजा गया| 

"ये टीम का निर्णय था, सब इसमें शामिल थे और ये एक साधारण निर्णय था। अंतिम चीज जो आप चाहते की धोनी जल्दी बल्लेबाजी करने आये और आउट हो जाए - ऐसे तो चेज वहीँ पर ख़त्म हो जाता। हमें उनके अनुभव की बाद में जरुरत थी। वो हर समय के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर है और उनका इस्तमाल इस तरह से न करना किसी बड़े अपराध से कम नहीं होता। पूरी टीम इस पर स्पष्ठ थी।"

 
 

By Raj Kumar - 12 Jul, 2019

    Share Via