CWC 2019: "महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करना अनुचित" - कपिल देव

महेंद्र सिंह धोनी | GETTY

अपनी धीमी स्ट्राइक रेट को लेकर विश्वकप 2019 में आलोचनाओं का सामना कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में वर्तमान कप्तान विराट कोहली के बाद अब पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव भी आ गए है| धोनी ने इस विश्वकप में 44.6 के औसत से 223 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.3 का रहा है| इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्द्धशतकीय पारी खेली है|

कपिल देव ने कहा "धोनी की आलोचना करना बहुत ज्यादा अनुचित है। ये उन लोगों के साथ भी हुआ है जिन्हें हर समय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहा जाता है। वो फिर से 20 के नहीं हो सकते है।"

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कपिल देव ने कहा "सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की धोनी उतना अच्छा कर रहे है जितनी टीम को जरुरत है। बस वो पब्लिक की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे है। सबसे बड़ी समस्या ये है की हम अपने हीरोज से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रखते है। वो टीम और अन्य सदस्यों के लिए एक शानदार काम कर रहे है।"

कपिल देव से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के कई अन्य खिलाड़ी भी धोनी के समर्थन में आ चुके है| कप्तान कोहली ने भी कई इंटरव्यू के दौरान यही कहा था कि धोनी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वो जानते है की उन्हें किस परिस्थिति में कैसा प्रदर्शन करना है|

 
 

By Raj Kumar - 10 Jul, 2019

    Share Via